फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरस और नशीली दवाओं के साथ गिरफ्तार

Wed, 16 Mar 2016 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी सोलन
विज्ञापन
बद्दी में दुकानदार से चरस बरामद। - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
बद्दी पुलिस की एसआईयू (स्पेशल इनवेस्टिगेशन यूनिट) ने राजपुरा निवासी एक व्यक्ति से 222 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के स्कूटर की डिग्गी से 8 सौ गोलियां माइक्रोलिट की भी पकड़ी हैं। यह गोलियां भी नशे के लिए इस्तेमाल होती हैं। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस को सूचना मिली थी कि राजपुरा निवासी नरेश कुमार नालागढ़ की मेहता मार्केट में ट्रक की कमानियों को ठीक करने का काम करता है। इस कार्य केआड़ में वह नशीले पदार्थों की तस्करी भी करता है। इस पर एसआईयू विंग के प्रभारी एसआई राजू के नेतृत्व में मेवा सिंह, रामकिशन, धर्मवीर और अमरजीत ने इस व्यक्ति के खोखे पर दबिश दी। इस दौरान उसके खोखे के साथ उसका स्कूटर खड़ा था। स्कूटर की डिग्गी में 2 सौ 22 ग्राम चरस और 8 सौ गोलियां माइक्रोलिट की मिली। पकड़ी गई चरस की कीमत 22 हजार रुपये आंकी गई है।

एसपी बिशेर सिंह ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना पर इस व्यक्ति के खोखे पर दबिश दी है। आरोपी ट्रक संचालकों को नशे के पदार्थ सप्लाई करता था और उसके एवज में मोटी रकम ऐंठता था। इसकी चपेट में युवा भी आ रहे थे। पुलिस ने आरोपी को रंगे हाथ दबोचने के लिए लंबे समय से जाल बिछा रखा था। अब नशीले पदार्थों के साथ आरोपी हत्थे चढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें