फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बागा-दिल्ली रूट में बदलाव, चंडीगढ़ तक ही जा रही बस

विज्ञापन
विज्ञापन
आय कम होने पर निगम ने लिया रूट बदलने का फैसला यात्री बोले- अब दो बार बसें बदलनी पड़ रही
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) सोलन डिपो की सबसे पुरानी रूटों में से एक कंधर-बागा-दिल्ली रूट में बड़ा बदलाव किया गया है। निगम के इस फैसले के बाद अब लोगों को यह बस सेवा बागा से दिल्ली तक नहीं, बल्कि चंडीगढ़ तक ही मिल रही है। इससे स्थानीय लोगों और कर्मचारियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पहले यह बस रात्रि बस सेवा के रूप में उपलब्ध थी, जिससे लोग आसानी से बागा से दिल्ली आ-जा सकते थे। बस के चंडीगढ़ तक सीमित होने से लोगों को दिल्ली जाने के लिए अब दो बार बसें बदलनी पड़ रही हैं। यात्रियों ने आरोप लगाया है कि निगम अधिकारियों ने अपनी मनमर्जी से बस को बंद कर दिया है और लोगों को परेशानी में डाल दिया है। यह बस कंधर से करीब शाम 4:00 बजे चलकर सुबह 6:00 बजे दिल्ली पहुंचती थी। दिल्ली से यह बस रात 10:15 बजे बागा के लिए निकलती थी और सुबह 10:30 बजे बागा-कंधर पहुंचती थी। इस बस का प्रयोग स्थानीय लोगों के साथ-साथ बागा और दाड़लाघाट सीमेंट प्लांट में कार्य करने वाले कर्मचारी करते थे। यह बस व्यापारियों के लिए भी एक बड़ी सुविधा थी। बस के बंद होने से इन सभी लोगों को अब समस्या का सामना करना पड़ेगा। निगम अधिकारियों का कहना है कि आय कम होने के कारण बस रूट में बदलाव करना पड़ा है। लांग रूट में बस की आय करीब 40 रुपये प्रति किलोमीटर होनी जरूरी है, लेकिन यह बस केवल 22-23 रुपये ही आय जनरेट कर रही थी और इसका खर्चा भी काफी अधिक हो रहा था। बिलासपुर-कीरतपुर फोरलेन बनने के बाद से इस बस में सवारियां भी कम हो गई थीं। उन्होंने कहा कि बिलासपुर फोरलेन बनने के बाद से बागा और दाड़लाघाट के अधिकतर लोग नौणी होते हुए चंडीगढ़ की ओर निकलते हैं और उस रूट से ढाई घंटे में चंडीगढ़ पहुंच जाते हैं। इसके विपरीत, पुरानी बस बागा से दाड़लाघाट, धुंदन, अर्की, कुनिहार, सुबाथू, धर्मपुर, सनवारा, जाबली, परवाणू होते हुए चंडीगढ़ पहुंचती थी, जिसमें करीब सात घंटे लग जाते थे।
विज्ञापन

कोट
कम इनकम के कारण बस रूट को रिशेड्यूल किया गया है। यह बस अब कंधर-बागा से चंडीगढ़ और वहीं से वापस आ रही है। कम आय होने से रूट में बदलाव किया है। अगर आय बढ़ती है तो रूट को फिर दिल्ली तक कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

सुरेंद्र राजपूज, क्षेत्रीय प्रबंधक, एचआरटीसी,सोलन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें