फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: चंडीगढ़ की हलो माजरा ने जीती बंगला बैली क्रिकेट प्रतियोगिता

विज्ञापन
सने़ड़ पंचायत के बगंला बैली में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का विजेता टीम विधायक राम कुमार के साथ
विज्ञापन
फाइनल में हरियाणा की रामपुर जंगी को किया पराजित किया
विज्ञापन

विजेता को 31 हजार व उप विजेता टीम को मिला 21 हजार का इनाम
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। सनेड़ पंचायत के बंगला बैली में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब पर चंडीगढ़ की हलो माजरा की टीम जीत दर्ज की। फाइनल में हलो माजरा की टीम ने हरियाणा की रामपुर जंगी की टीम को पराजित किया। जट बद्दी प्रतियोगिता के बेस्ट प्लेयर चुने गए। प्रतियोगिता में 32 टीमों ने भाग लिया। बंगला बैली में खेली गई प्रतियोगिता का फाइनल में हलो माजरा व रामपुर जंगी के बीच हुआ। इसमें हलो माजरा ने एक तरफा जीत दर्ज की। प्रतियोगिता की विजेता टीम को बंगला बैली के आयोजकों ने 31 हजार रुपये व ट्राॅफी और उप विजेता टीम को 21 हजार रुपये व ट्राॅफी प्रदान की। समापन समारोह के मुख्यातिथि दून के विधायक राम कुमार चौधरी ने विजेताओं को पुरस्कार दिए। उन्होंने कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त साधन है। क्षेत्र के युवाओं में अपार प्रतिभा है, जिसे सही दिशा और अवसर मिलने पर वे राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिला सकते हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे जैसे मादक पदार्थों से दूर रहें और स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं। उन्होंने टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए आयोजक समिति को बधाई देते हुए अपनी ऐच्छिक निधि से 10 हजार रुपये प्रदान करने की घोषणा की। इसमें पर सुनील राणा, हर्ष राणा, अनुराग, विवेक, मोहित, विशाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें