फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: आयुर्वेदिक अस्पताल नालागढ़ और गुरुमाजरा स्कूल में स्थापित हुआ आयुष कॉर्नर

विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुरूमाजरा में आईआरजी संस्था ने लगाया आयुष कार्नर  स्रोत- संस्था
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नालागढ़। इंस्टीट्यूट फॉर रिसर्च एंड ग्रोथ (आईआरजी) ने नेस्ले अनुसंधान एवं विकास के सहयोग से राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल नालागढ़ और गुरुमाजरा स्कूल में आयुष कॉर्नर स्थापित किया है। यह पहल विद्यार्थियों और आमजन में आयुष पद्धति, संतुलित आहार और पारंपरिक अनाज (मोटा अनाज) के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। आयुष कॉर्नर में विशेष रूप से तैयार की गई पुस्तिकाएं, विवरणिका और जागरूकता पर्चे उपलब्ध कराए गए हैं, जिनके माध्यम से लोग आयुष आधारित आहार, कम लागत में पौष्टिक व्यंजन और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर एमओ डॉ. नीरज झुल्का ने आयुष कॉर्नर का अवलोकन करते हुए इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि अस्पताल और विद्यालय स्तर पर आयुष एवं पारंपरिक चिकित्सा पद्धति के प्रति जागरूकता बढ़ाना समय की आवश्यकता है। इससे समाज में रोगों की रोकथाम के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और नई पीढ़ी स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें