फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडी स्कूल के कृष्णकांत और आरती बने सर्वश्रेष्ठ छात्र

Tue, 29 Nov 2016 10:24 PM IST
ब्यूरो, सोलन
विज्ञापन
चंडी सीनियर सेेकेंडरी स्कूल के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंडी सीनियर सेेकेंडरी स्कूल के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए। वार्षिक समारोह में सेवानिवृत्त मुख्य अध्यापक गोपाल चंद गुप्ता ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर बच्चों को पुरस्कार बांटे। समारोह का आगाज दीप जलाने के बाद मां सरस्वती पूजन से किया गया। मुख्य अतिथि ने स्कूल स्टाफ और बच्चों की सराहना की। मुख्य अतिथि ने बच्चों को 5100 रुपये भी प्रदान किए।
विज्ञापन


समारोह में छठी कक्षा से पूनम, मेहक, पुनीत और सातवीं कक्षा से ईशान, राघव, तनुज, विशाल और आठवीं से रूपाली, तमना, प्रियंका और वर्तिका को पुरस्कृत किया गया। नौवीं कक्षा की रुचि, ममता, विवेक और अभिषेक, आयूष, दिपिका, जमा एक कक्षा से कला संकाय से भावना, आरती, हिना और जमा एक साइंस से डिंपल निधि शिवानी, वाणिज्य संकाय से गायत्री, करुणा और पूजा को सम्मानित किया। जमा दो कला संकाय से दीक्षा, अंजना, चैतना, साइंस से नेहा और मनीष को पुरस्कृत किया गया। एनएसएस से कृष्णाकांत को सर्वश्रेष्ठ छात्र और आरती सर्वश्रेष्ठ छात्रा चुना गया।

इस अवसर पर स्थानीय पंचायत प्रधान सुनीता ठाकुर, उपप्रधान रमेश ठाकुर, एसएमसी प्रधान बलवंत ठाकुर, पूर्व प्रधान देवेंद्र डोगरा, रिटायर्ड पीटीआई राम चांद शर्मा, हेडमास्टर राज कुमार और राम गोपाल शर्मा मौजूद रहे।  प्रधानाचार्य ने वार्षिक रिपोर्ट भी पेश की। बच्चों की उपलब्धियां बताते हुए प्रधानाचार्य नरेश कुमार सहोता ने कहा कि डिंपल ने खेलकूद में राज्य स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया है। आठ बच्चों ने राज्य स्तरीय खेलकूद में भाग लिया। इसमें से तीन लड़कियां अंजलि, कंचन, मुकुल नेशनल प्रतियोगिता में भाग लेंगी। इस दौरान कक्षा 5वीं से लेकर 12वीं कक्षा तक के मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्या नरेश कुमार सहोता ने अभिभावकों का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें