फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: ओवरलोड पराली ढोने वाले सात ट्रैक्टरों के चालान

Sun, 25 Oct 2026 02:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
लग रहा था जाम, महादेव इथेनॉल प्लांट के समीप आरटीओ ने की कार्रवाई
विज्ञापन

नियमों की अनदेखी पर संचालकों को दी सख्त हिदायत
संवाद न्यूज़ एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़-पंजेहरा मार्ग पर महादेव इथेनॉल प्लांट के समीप निर्धारित ऊंचाई से अधिक पराली ढोने वाले सात ट्रैक्टरों के क्षेत्रीय परिवहन विभाग (आरटीओ) ने चालान किए हैं। स्थानीय लोगों की शिकायतों पर विभाग ने यह औचक कार्रवाई की।
आरटीओ विपिन गुप्ता ने बताया कि जांच के दौरान ट्रॉलियों का आकार मॉडिफाई कर उनमें निर्धारित क्षमता और ऊंचाई से अधिक पराली लदी पाई गई। इससे मार्ग पर यातायात बाधित हो रहा था और जाम की स्थिति बन रही थी। विभाग ने ट्रैक्टर संचालकों को निर्धारित मानकों के अनुसार ही पराली लादने की हिदायत दी है, ताकि यातायात सुचारू रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पराली की ढुलाई पर समिति ने उठाए सवाल
जन चेतना संघर्ष समिति के अध्यक्ष ज्ञान ठाकुर ने कृषि कार्यों के लिए छूट प्राप्त ट्रैक्टरों के व्यावसायिक इस्तेमाल पर सवाल उठाए। उन्होंने पंजाब में पराली जलाने पर लागू प्रतिबंध का हवाला देते हुए पूछा कि वहां से पराली नालागढ़ के इथेनॉल प्लांट तक क्यों लाई जा रही है। उन्होंने आशंका जताई कि प्लांट में पराली के इस्तेमाल या उसे जलाने से आसपास के लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें