बद्दी (सोलन)। सड़क सुरक्षा को लेकर बद्दी पुलिस ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाया है। विशेष अभियान के तहत यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ व्यापक कार्रवाई की गई। इस दौरान पुलिस ने खतरनाक और लापरवाही से वाहन चलाना, बिना नंबर प्लेट वाहन चलाना, ओवरस्पीड, और गलत दिशा में वाहन चलाने सहित विभिन्न नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 190 वाहनों के चालान किए। पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। संवाद