फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: खुली सिगरेट बेचने और साइन बोर्ड न लगाने पर काटे चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला फ्लाइंग स्क्वॉयड ने किया कसौली में औचक निरीक्षण
विज्ञापन

नियमों का उल्लंघन करने पर 7 दुकानदारों को लगाया 16 हजार का जुर्माना

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला तंबाकू नियंत्रण फ्लाइंग स्क्वॉयड ने शुक्रवार को कसौली में दुकानों का औचक निरीक्षण किया। दुकानों में खुली सिगरेट बेचने और दुकानों के बाहर कोटपा नियमों के तहत चेतावनी और साइन बोर्ड न लगाने पर चालान काटे। निरीक्षण के दौरान कई दुकानों की जांच हुई, जिनमें से 7 दुकानदारों को नियमों का उल्लंघन करने पर 16 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन


पुलिस विभाग और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की टीम ने मिलकर आसपास के क्षेत्र की सभी दुकानों, होटलों और ढाबों की तलाशी ली। निरीक्षण के दौरान दुकानदारों को अवैध रूप से तंबाकू न बेचने और कोटपा नियमों के तहत दुकानों के बाहर साइन और चेतावनी बोर्ड लगाने के लिए कहा गया। डॉ. योगेश ने बताया कि कसौली में टीम की ओर से औचक निरीक्षण किया गया और सभी दुकानों, ढाबों और होटलों की तलाशी ली गई। इस दौरान टीम ने आसपास के लोगों को भी तंबाकू के सेवन से होने वाले नुकसानों के बारे में जागरूक किया और नशा न करने और इससे दूर रहने की अपील की। वहीं तंबाकू विक्रेताओं से भी अपील की गई कि नियमों के तहत ही लोगों को नशीले पदार्थ बेचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें