फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: एनएच की नाली में बहा रहे थे सेप्टिक टैंक का पानी, तीन मकान मालिकों पर 15 हजार जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह नगर निगम के आयुक्त ने किया वार्ड का निरीक्षण
विज्ञापन

टीम ने मौके पर पाई लापरवाही, अब नोटिस भी होगा जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। नगर निगम प्रशासन ने स्वच्छता और सीवरेज व्यवस्था को लेकर रुख कड़ा कर लिया है। मंगलवार को शहर के वार्ड नंबर तीन में निगम की टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन भवन मालिकों के चालान काटे और मौके पर ही 15,000 रुपये जुर्माना वसूला। यह कार्रवाई सुबह नगर निगम आयुक्त की ओर से किए गए औचक निरीक्षण और उसके बाद मिली खामियों के आधार पर की गई।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह नगर निगम आयुक्त ने अधिकारियों के साथ वार्ड नंबर तीन का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पाया कि नेशनल हाईवे के किनारे बनी निकासी नाली से बदबू आ रही है। जांच करने पर खुलासा हुआ कि कुछ स्थानीय लोगों ने अपने मकानों के सेप्टिक टैंक के ओवरफ्लो का पाइप सीधे एनएच की नाली में जोड़ रखा है। इससे नाली में गंदगी फैल रही थी और आसपास संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले को गंभीरता से लेते हुए आयुक्त ने सफाई निरीक्षकों को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। दोपहर बाद सफाई निरीक्षक राजेश कुमार की अध्यक्षता में गठित विशेष टीम मौके पर पहुंची और जांच की। टीम ने एनएच की नाली में सेप्टिक टैंक का गंदा पानी छोड़ रहे तीन भवन मालिकों को चिह्नित किया और उनका चालान काटा। निगम की टीम ने तीनों भवन मालिकों पर 5,000-5,000 रुपये के हिसाब से कुल 15,000 रुपये का जुर्माना लगाया। इसके साथ ही, एनएच की नाली में अवैध रूप से डाले गए सभी ओवरफ्लो पाइपों को तुरंत हटाने के सख्त निर्देश जारी किए। सफाई निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले इन भवन मालिकों को औपचारिक नोटिस भी जारी किया जा रहा है। यदि उन्होंने जल्द पाइप नहीं हटाए, तो निगम सख्त कानूनी कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें