फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बस में चढ़ रही महिला की छीनी चेन

विज्ञापन
विज्ञापन
बद्दी बस स्टैंड का मामला, दोनों आरोपी महिलाएं मौके से फरार, पुलिस ने जांच की शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। बद्दी बस स्टैंड में यात्रियों की सोने की चेन छीनने का गिरोह सक्रिय है। शुक्रवार को चंडीगढ़ से बद्दी आ रही एक महिला के बद्दी बस स्टैंड पर दो महिलाओं ने चेन छीन ली। जब तक उसने शोर मचाया तो ये महिलाएं वहां से फरार हो गई। नालागढ़ की ब्राह्मणा गांव की एक महिला कंचन देवी चंडीगढ़ से बद्दी आ रही थी। दिन के समय जब वह बद्दी बस स्टैंड पर पहुंची तो उसने वहां से उसने नालागढ़ की बस पकड़ी। जैसे ही वह बस में चढ़ने लगी तो एक महिला उसके आगे खड़ी होकर उसका रास्ता रोक लिया और दूसरी ने उसके गले से चेन काट कर मौके से फरार हो गई। पीडि़ता को जैसे पता चला तो शोर मचाया, लेकिन लोगों की भीड़ में यह महिलाएं मौके से फरार होने में कामयाब हो गई। उधर, एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि महिला की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने एक महिला व युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस जल्द ही चेन छीनने वाली महिलाओं को गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें