फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कंडाघाट के टिक्करी में बनेगा दिव्यांगजन उत्कृष्ट शिक्षा केंद्र भवन

Wed, 18 Sep 2024 11:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री ने किया भवन स्थल का निरीक्षण, दिए जरूरी निर्देश
विज्ञापन

27 वर्ष तक के 300 दिव्यांग विद्यार्थियों को मिलेगी यहां पर सुविधाएं
संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। स्वास्थ्य मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कंडाघाट की ग्राम पंचायत क्वारग के टिक्करी में दिव्यांगजन के लिए निर्मित होने वाले उत्कृष्ट शिक्षा केंद्र के लिए चयनित निर्माण स्थल का निरीक्षण किया।

डॉ. शांडिल ने कहा कि उत्कृष्ट शिक्षा केंद्र में 0-27 वर्ष की आयु के दिव्यांगजनों के लिए आवासीय सुविधाएं, खेल मैदान और अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। जिन पात्र दिव्यांगजनों के लिए रहने की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी, उन्हें रहने के लिए किराये के लिए आर्थिक सहायता दी जाएगी। केंद्र में लगभग 300 दिव्यांग विद्यार्थी सहित सामान्य विद्यार्थी भी शिक्षा ग्रहण कर पाएंगे।
विज्ञापन

डॉ. शांडिल ने कहा कि इस वर्ष सामाजिक सुरक्षा, महिला, बाल एवं अन्य पिछड़े वर्गों के कल्याण के लिए कुल 02 हजार 457 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने इस अवसर पर संबंधित अधिकारियों को उत्कृष्ट शिक्षा केंद्र के निर्माण के लिए औपचारिकताओं को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सचिव आशीष सिंघमार, उपमंडलाधिकारी कंडाघाट सिद्धार्थ आचार्य, लोनिवि के अधिशाषी अभियंता रवि भट्टी, कार्यकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमित रंजन तलवार, जिला कल्याण अधिकारी गावा सिंह नेगी व राजस्व विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें