फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: नालागढ़ की पहाड़ी पंचायतों में सीमेंट के बिना रुके मनरेगा कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल सप्लाई के रामशहर डिपो से नहीं मिल रही सीमेंट की सप्लाई
विज्ञापन

बीडीओ कार्यालय की ओर से पैसा देने के बाद भी नहीं भेजा सीमेंट

बीडीओ ने उच्च अधिकारियों को लिखा शिकायतीपत्र, जांच होगी

संवाद न्यूज एजेंसी

नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ के पहाड़ी क्षेत्र की पंचायतों में मनरेगा कार्यों के लिए सीमेंट नहीं मिल रहा है। इससे इन पंचायतों में विकास कार्य रुक गए हैं। 31 मार्च को वित्तीय वर्ष समाप्त होते ही पुराने शेल्फ भी समाप्त हो जाएंगे। इससे पंचायत के विकास कार्य अधर में लटक जाएंगे।

नालागढ़ के पहाड़ी क्षेत्र में रामशहर सिविल सप्लाई के डिपो से पंचायतों को सीमेंट की सप्लाई होती है, लेकिन इन पंचायतों में पिछले कई माह से सीमेंट की सप्लाई नहीं हुई है। नालागढ़ ब्लाॅक कार्यालय से पैसा भी जमा हो गया है। पैसा देने के बाद भी पंचायतों में सीमेंट नहीं आया है। पंचायत परिषद नालागढ़ के प्रधान पूनी कौशल, पंचायत समिति सदस्य सुरेंद्र सैणी, रामशहर की प्रधान कृष्णा शर्मा ने बताया कि पंचायतों में विकास कार्य रुक गए हैं। मनरेगा के सभी कार्य सीमेंट के बिना बंद पड़े हैं। किरपालपुर की प्रधान सरोज, उपप्रधान मुकेश सैणी और पूर्व प्रधान गुरप्रताप सिंह बब्बू ने बताया कि पंचायतों में सीमेंट की कमी होने से पुलिया और सड़कों के कार्य रुक गए हैं। अगर जल्द सीमेंट नहीं आता है तो 31 मार्च के बाद सभी कार्य अधर में लटक जाएंगे।
विज्ञापन

नालागढ़ के बीडीओ गौरव धीमान ने बताया कि रामशहर क्षेत्र की पंचायतों को सिविल सप्लाई के डिपो से सीमेंट की सप्लाई होती है। पैसा देने के बाद भी सिविल सप्लाई से सीमेंट नहीं मिल रहा। इससे यह समस्या पैदा हो गई है। इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से भी की है।
विज्ञापन

उधर, हिमाचल प्रदेश नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंधक जेसी शर्मा ने शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि इस बारे में जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें