फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क जाम करने पर विधायक लखविंद्र समेत 12 किसानों पर केस

विज्ञापन
Case registers against MLA Lakhvinder Rana and others for Chakka jam in BBN on Bharat band
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ के विधायक समेत एक दर्जन से अधिक किसानों पर नालागढ़ में चक्का जाम करने पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। रोपड़-नालागढ़ मार्ग पर चौकीवाला में भारत बंद के दौरान चक्का जाम करने वाले नालागढ़ के विधायक लखविंद्र सिंह समेत एक दर्जन से अधिक किसानों पर मामला दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक चौकीवाला में दभोटा और ढेरोवाल रोड पर जिला परिषद सदस्य यशवंत सिंह बावा, समाजसेवी महेंद्र सिंह, दभोटा के सुरमुख सिंह, गुरचरण सिंह, उजागर सिंह समेत अन्य साथियों पर रास्ता रोकने पर मामला दर्ज किया है। एसपी रोहित मालपानी ने बताया कि नालागढ़ के विधायक लखविंद्र सिंह राणा भी प्रदर्शन में शामिल हुए थे।
यह जाम सुबह साढ़े दस बजे से साढ़े तीन बजे सायं तक लगा रहा जिससे यातायात व्यवस्था बाधित रही। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। युवाओं को बाइक और ट्रैक्टरों से बुलाकर यहां हजारों की संख्या में भीड़ एकत्रित की गई। इन लोगों ने सड़क के बीचोंबीच तंबू लगा कर रास्ता रोका। इससे लोगों को यातायात संबंधी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें