फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परवाणू में तीन लोगों से नशीली दवाइयां बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। परवाणू में टीटीआर के समीप पुलिस ने तीन लोगों से नशीली दवाइयों के 13 पत्ते बरामद किए हैं। ड्ढसमें कुल 104 कैप्सूल पाए गए। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी अनुसार पुलिस की टीम कर्मचारियों सहित परवाणू चौक पर मौजूद थी। उसी समय ,स्र गाड़ी चंडीगढ़ की तरफ से आई जिसे रोकने पर चालक ने अपना नाम वीरेंद्र कुमार बताया। गाड़ी के कागजात मांगने पर टालमटोल करने लगा।
विज्ञापन

गाड़ी में अन्य दो व्यक्ति भी बैठे थे। इन्होंने अपना नाम दिनेश व बलवीर बताया। तीनों व्यक्ति गाड़ी के कागजात मांगने पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। गाड़ी की जांच करने पर वीरेंद्र कुमार के पास से नशीली दवाइयों के 13 पत्ते मिले जिनमें 104 कैप्सूल मौजूद थे।
व्यक्तियों की पहचान वीरेंद्र कुमार गांव न्यू कथेड़ डाकखाना चंबाघाट तहसील सोलन, दिनेश तनवर गांव बेर की सेर डाकखाना चंबाघाट तहसील सोलन, बलवीर गांव बेर डाकखाना चंबाघाट तहसील सोलन के रूप में हुई है। एसपी अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि कर बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें