फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, कोरोना योद्धाओं को सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। ऐतिहासिक ठोडो मैदान में जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेंद्र गर्ग ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। कहा कि हिमाचल ने सीमित संसाधनों के साथ कृषि, बागवानी, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और उद्योग जैसे आधारभूत क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है। सरकार लोगों को संवेदनशील शासन और स्थायी विकास के लिए कृतसंकल्प है।
विज्ञापन

पुलिस उप निरीक्षक मुनीष कुमार ने परेड का नेतृत्व किया। भारतीय सेना की डोगरा रेजिमेंट ने प्रदर्शित बैंड डिस्पले कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा। उन्होंने कारगिल शहीद स्मारक पर कृतज्ञ प्रदेशवासियों और जिलावासियों की ओर से शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि भी अर्पित की। उन्होंने प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री स्व. डॉ. वाईएस परमार को भी को भी श्रद्धासुमन अर्पित किए। कहा कि हिमाचल गृहिणी योजना के तहत 2 लाख 91 हजार से अधिक परिवारों को गैस कनेक्शन निशुल्क दिए गए हैं। कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत कोविड-19 महामारी के दौरान नवंबर 2020 तक 3981 मीट्रिक टन चावल, 2738 मीट्रिक टन गेहूं तथा 3 लाख 39 हजार 747 किलोग्राम काला चना बांटा गया है।
अब तक 4087 क्विंटल चावल और 206 क्विंटल काला चना बांटा है। कहा कि प्रदेश में 5095 हेक्टेयर क्षेत्र में प्राकृतिक खेती की जा रही है। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री ने विभिन्न विभागों की ओर से आयोजित प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। पुराने उपायुक्त कार्यालय चौकपर लगभग पांच लाख रुपये की लागत से निर्मित मशरूमनुमा पुलिस गुमटी का लोकार्पण भी किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर अनुकरणीय कार्य करने वालों को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतमिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर विधायक डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल, राज्य खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम गुलेरिया, ले. जनरल (सेवानिवृत्त) प्रदीप खन्ना, नगर परिषद सोलन के अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर, प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष रश्मिधर सूद, बघाट बैंक के अध्यक्ष पवन गुप्ता, डॉ. राजेश कश्यप, नप मीरा आनंद, मनोनीत पार्षद भरत साहनी, राज्य योजना बोर्ड की सदस्य रितू सेठी, जिला भाजपा महासचिव नंदलाल कश्यप, ग्राम पंचायत मशीवर के नवनिर्वाचित प्रधान नरेंद्र ठाकुर, नगर परिषद सोलन के पूर्व अध्यक्ष कुल राकेश पंत, उपायुक्त केसी चमन, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव मौजूद रहे।
उत्कृष्ट सेवाओं के लिए किया सम्मानित
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता मामले मंत्री राजिंद्र गर्ग ने ठोडो मैदान में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली हस्तियों को सम्मानित किया। केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में नेहरू युवा केंद्र के आयोजित स्वच्छ भारत कार्यक्रम में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाली संस्थाओं को सम्मानित किया। शिक्षा क्रांति सोलन को प्रथम पुरस्कार के रूप में 30 हजार रुपये एवं स्मृति चिन्ह, युवा मंडल, स्वागांव, विकास खंड कंडाघाट को द्वितीय पुरस्कार के रूप में 20 हजार एवं स्मृति चिन्ह तथा मीनाक्षी समूह, देवल की सेर को तृतीय पुरस्कार के रूप में 10 हजार व स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। नालागढ़ विकास खंड की ग्राम पंचायत सौर को द्वितीय राष्ट्रीय जल पुरस्कार के तहत श्रेष्ठ ग्राम श्रेणी में तृतीय पुरस्कार प्राप्त करने के लिए सम्मानित किया। देश के प्रतिष्ठित प्रबंधन संस्थानों में प्रवेश के लिए आयोजित कैट परीक्षा में 99.99 प्रतिशत अंक हासिल करने के लिए सोलन के विशेष गर्ग को सम्मानित किया। कोविड-19 महामारी के समय में बेहतर चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करने तथा समर्पित कार्य के लिए एमएमयू कुमारहट्टी तथा ईएसआई काठा को सम्मानित किया। कोविड-19 के समय में टेली मेडिसिन के क्षेत्र में सोलन जिला प्रदेश भर में सर्वश्रेष्ठ रहा। डॉ. वीके गोयल को सम्मानित किया गया।
महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के बेहतर कार्यान्वयन के लिए क्षेत्रीय अस्पताल सोलन तथा एमएमयू कुमारहट्टी को सम्मानित किया। मानवता की नि:स्वार्थ सेवा कर सभी के लिए एक मिसाल प्रस्तुत कर रहे सोलन के खुर्शीद उर्फ पंजीबी खान को भी सम्मानित किया। खुर्शीद गत 20 वर्षों से भी अधिक समय से लावारिस लाशों का विधि विधान के साथ अंतिम संस्कार कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें