फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कुनिहार नवोदय विद्यालय में कॅरिअर काउंसलिंग मेला

विज्ञापन
कुनिहार के जवाहर नवोदय विद्यालय में कॅरियर मेले के दौरान मौजूद विद्यार्थी। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
विद्यार्थियों को कॅरिअर के सही चयन के बारे में किया गया जागरूक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार (सोलन)। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में 10वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए भविष्य की राह आसान करने के उद्देश्य से एक विशाल कॅरिअर काउंसलिंग मेले का आयोजन किया गया। मेले में छात्रों को बदलते वैश्विक परिदृश्य और विभिन्न क्षेत्रों में उभरते रोजगार के अवसरों की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में न केवल नवोदय विद्यालय, बल्कि आसपास के स्कूलों जैसे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (बालक) कुनिहार, एसवीएन स्कूल और गुरुकुल स्कूल कुनिहार के विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करने के लिए देश के कई प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों और कॉलेजों ने अपने स्टॉल लगाए थे। इसमें चंडीगढ़ विश्वविद्यालय, बहारा विश्वविद्यालय, शूलिनी विश्वविद्यालय,आईसीएफएआई विश्वविद्यालय देहरादून, शेड्स कॉलेज सोलन,हिटबुल्सआई नॉलेज सिस्टम्स लिमिटेड संस्थानों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।विशेषज्ञों ने विज्ञान, वाणिज्य और कला संकायों के अलावा इंजीनियरिंग, प्रबंधन, लॉ, फार्मेसी, आईटी और होटल मैनेजमेंट जैसे प्रोफेशनल कोर्सेज पर विस्तार से प्रकाश डाला। मार्गदर्शकों ने छात्रों को 12वीं के बाद होने वाली विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं , छात्रवृत्ति योजनाओं और कोर्स की फीस संरचना के बारे में भी महत्वपूर्ण टिप्स दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें