फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: विद्यार्थियों को दिए कॅरिअर काउंसिलिंग के टिप्स

Wed, 20 Dec 2023 11:11 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
अर्की महाविद्यालय में विशेष सत्र का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की(सोलन)। राजकीय महाविद्यालय अर्की में रसायन विभाग में कॅरिअर काउंसिलिंग विषय पर एक सत्र का आयोजन किया गया। इसमें विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों की कॅरिअर से संबंधित काउंसिलिंग की गई। यह काउंसिलिंग शूलिनी विश्वविद्यालय सोलन से आए विषय विशेषज्ञों द्वारा की गई। इनमें विभागाध्यक्ष माइक्रोबायोलॉजी डॉ दिव्या टंडन, विभागाध्यक्ष रसायन विभाग डॉ भानु प्रिया, असिस्टेंट प्रोफेसर बॉटनी डॉ क्रांति, प्रशासनिक अधिकारी प्रियंका पठानिया ने विद्यार्थियों को विज्ञान क्षेत्र में कॅरियर के विविध आयाम की जानकारी दी।
विज्ञापन

इस अवसर पर महाविद्यालय के रसायन विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो मंजू लता और डॉ यशवंत शांडिल ने भी विद्यार्थियों को तत्परता से ऐसे कार्यक्रमों से लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। महाविद्यालय के कॅरियर काउंसिलिंग सेल के प्रमुख डॉ मस्तराम ने भी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने बीएससी अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे इस तरह के आयोजनों से यदि आत्मनिर्भर बनते हैं तो उनका भविष्य उज्ज्वल होगा। महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर सुनीता शर्मा ने कहा कि विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों को अनुसंधान के क्षेत्र में बहुत से अवसर हैं। इन अवसरों का लाभ उठाकर वे आत्मनिर्भर बन सकते हैं और सुखद जीवन बसर कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें