फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कार की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बद्दी (सोलन)। नालागढ़-आईटीआई रोड पर गुरुद्वारा के समीप एक कार की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों को नालागढ़ अस्पताल में भर्ती करवाया गया। कार चालक टक्कर मारने के बाद फरार हो गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार एक कार ने नालागढ़ गुरुद्वारा के पास एक बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार मंडी, सरकाघाट निवासी सनी शर्मा और नालागढ़ के दत्तोवाल निवासी मनप्रीत सिंह घायल हो गए।
विज्ञापन

घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से नालागढ़ अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।
नालागढ़ के डीएसपी मानवेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें