फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: पुल पर कार में लगी आग, चालक बाल-बाल बचा

विज्ञापन
नालागढ़- रोपढ़ मार्ग पर सरसा खड्‌ड के ऊपर कार में लगी आग को बुझाते हुए दमकल विभाग के कर्मचारी- स्
विज्ञापन
रोपड से नालागढ़ की तरफ आ रही थी कार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़-रोपड़ सड़क पर जगातखाना के पास सरसा पुल पर कार में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि चालक समय रहते कार से बाहर निकल गया और उसकी जान बच गई।
पंजाब का रोपड़ निवासी कार चालक नालागढ़ की ओर जा रहा था। जैसे ही वह सरसा पुल से पहले चढ़ाई पर पहुंचा तो कार के इंजन से धुआं निकलने लगा। चालक तुरंत कार से उतरा और बोनट खोलने लगा, तभी कार ने आग पकड़ ली। आग लगते ही पुल के दोनों ओर वाहनों की आवाजाही रुक गई। लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अग्निशमन अधिकारी जयपाल चंदेल ने बताया कि टीम मौके पर तुरंत पहुंच गई थी, मगर आग इतनी तेज थी कि कार को बचाया नहीं जा सका। घटना में किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें