फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: हरे कृष्णा गोशाला मलकूमाजरा में 100 गोवंश की क्षमता बढ़ी

Sun, 24 Nov 2024 11:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
गोशाला समिति ने जनसहयोग से किया नए शेड का निर्माण
विज्ञापन

प्रबंधक बोले, सरकार नहीं कर रही गोवंश के लिए कोई कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। बद्दी-नालागढ़ मार्ग पर स्थापित हरे कृष्णा गोशाला ने गोवंश संरक्षण की क्षमता को बढ़ाया है। गोशाला के मुख्य संरक्षक का कहना है कि उन्होंने जन सहयोग ने गोशाला के अंदर एक नया शेड स्थापित किया है ताकि ज्यादा से ज्यादा गोवंश को आश्रय दिया जा सके।
हर कृष्णा गोशाला मलकूमाजरा के प्रधान पंकज ठाकुर ने बताया कि उन्होंने जन सहयोग से मिलकर जो नए शेड का निर्माण किया है उसमें 100 से ज्यादा गोवंश आश्रय की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बीबीएन के लोगों से आह्वान किया कि अगर कोई बेसहारा गोवंश है तो उसको मलकूमाजरा गोशाला में भेजें ताकि उसको सहारा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश की पूर्व जयराम सरकार ने 2019 में गोवंश संरक्षण संवर्धन के लिए गोवंश आयोग का गठन किया था। इस बोर्ड में प्रदेश के पशु पालन मंत्री चेयरमैन थे तो दून विधानसभा क्षेत्र अशोक शर्मा को वाइस चेयरमैन बनाया गया था। सुक्खू सरकार ने सत्ता में आते ही अशोक शर्मा को उनके पद से हटा दिया था। उसके बाद उस पद पर कोई नियुक्ति नहीं की। वर्तमान में गोवंश आयोग के उपाध्यक्ष पद पर सरकार ने कोई ताजपोशी नहीं की है। वहीं सरकार को गोवंश संरक्षण के लिए काऊ सेस व शराब पर सेस के रूप में हर माह बड़ी राशि मिलती है। इसके बावजूद आज प्रदेश व बीबीएन में गोवंश भारी मात्रा में सडकों पर विचरण रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें