फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सुबाथू में यातायात सुधार को लेकर छावनी परिषद सख्त

Tue, 17 Nov 2026 12:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
सुबाथू छावनी परिषद द्वारा मेन रोड पर लगाया गया 'नो पार्किंग' का सूचना बोर्ड। स्रोत संवाद
विज्ञापन
क्षेत्र में सभी प्रमुख मार्गों पर लगाए नो पार्किंग के बोर्ड
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुबाथू (सोलन)। छावनी क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारू और जाम मुक्त रखने के लिए छावनी परिषद प्रशासन ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। मुख्य अधिशासी अधिकारी के आदेशानुसार परिषद ने शहर के प्रमुख और व्यस्त मार्गों पर नो पार्किंग के चेतावनी बोर्ड लगा दिए हैं।
प्रशासन के निर्देशों के अनुसार, सलारिया पार्क से फर्नीचर यार्ड तक मुख्य सड़क पर वाहन खड़े करना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इसके अलावा चर्च, धर्मशाला और पोस्ट ऑफिस से बाजार की ओर जाने वाली सड़क को भी नो पार्किंग जोन घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छावनी परिषद ने वाहन चालकों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें। प्रतिबंधित क्षेत्रों में वाहन खड़ा करने पर 2,500 रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। छावनी प्रशासन ने स्थानीय निवासियों, दुकानदारों और वाहन चालकों से यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें