फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सोलन में 31 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू पहली नवंबर को

विज्ञापन
विज्ञापन
10वीं पास से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट तक के लिए मौका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला मुख्यालय सोलन में निजी क्षेत्र के 31 पदों को भरने के लिए 1 नवंबर, 2025 को जिला रोजगार कार्यालय सोलन में कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी जगदीश कुमार ने बताया कि ये भर्तियां दो कंपनियों में होंगी। वर्मा सन्स ज्वेलर्स चौक बाजार में 21 पद व जेएम लैबोट्रीज सोलन में हेल्पर के 10 भरे जाएंगे। उक्त पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं, जमा दो, ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट और आयु 21 से 35 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सिक्योरिटी गार्ड के पद के लिए शस्त्र लाइसेंस होना चाहिए। आवेदक का नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना अनिवार्य है। योग्य एवं इच्छुक आवेदक विभागीय पोर्टल ईईएआईएस पर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आवेदक विभागीय पोर्टल पर कैंडिडेट लॉग इन टैब के माध्यम से पंजीकृत करने के बाद अपनी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। जिला रोजगार अधिकारी ने कहा कि इच्छुक उम्मीदवार अपनी योग्यता संबंधी सभी अनिवार्य प्रमाणपत्रों व दस्तावेजों सहित जिला रोजगार कार्यालय सोलन में 1 नवंबर सुबह 10:30 बजे पहुंचकर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि कैंपस इंटरव्यू में भाग लेने के लिए कोई भी यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें