फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: 51 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 21 को नालागढ़ व और 22 को बद्दी में

Mon, 18 Dec 2023 11:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला के बेरोजगार युवाओं को मिलेगा रोजगार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। जिला सोलन के उप रोजगार कार्यालय नालागढ़ में 32 पदों पर भर्ती के लिए 21 दिसंबर और उप रोजगार कार्यालय बद्दी में 19 पदों पर भर्ती के लिए 22 दिसंबर को कैंपस इंटरव्यू होंगे।
विज्ञापन

जिला रोजगार अधिकारी संदीप ठाकुर ने बताया कि मैसर्ज टॉरेंट फार्मास्यूटिकल बद्दी के 21 पदों और गोपाल लाइफ साइंसिस बद्दी लिमिटेड के 11 पदों के लिए भर्ती उप रोजगार कार्यालय नालागढ़ और मैसर्ज वॉलेस फार्मास्यूटिकल प्राईवेट लिमिटेड नालागढ़ के 4 पदों तथा मैसर्ज एक्वा विटो बद्दी के 15 पदों के लिए भर्ती उप रोजगार कार्यालय बद्दी में की जानी है। इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं, बीएसीएम, एसीबीए, एमए, बी फार्मा एलोपैथिक, बीटेक मैकेनिकल, एमएसी एनवायरमेंट, एमएसी माइक्रोबायोलॉजिस्ट है। उम्र 18 से 32 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उक्त पदों की विस्तृत जानकारी के लिए आवेदक विभागीय पोर्टल पर लॉगइन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि पंजीकरण के लिए उम्मीदवारों को विभागीय पोर्टल पर लॉगइन कर इसके माध्यम से पंजीकृत करने के उपरांत अपनी पंजीकृत प्रोफाइल पर अधिसूचित रिक्तियों के लिए अपनी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदक का नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना अनिवार्य है।
विज्ञापन

...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें