फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: गाईघाट और भोजनगर स्कूल में नशे के खिलाफ छेड़ा अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
बीडीओ ने छात्रों से किया जन आंदोलन का आह्वान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर(सोलन)। वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गाईघाट और भोजनगर में चिट्टे के विरुद्ध जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान में विकास खंड अधिकारी (बीडीओ) धर्मपुर, धनी राम पंवर ने मुख्य रूप से शिरकत की और नशे के खिलाफ लड़ाई में अपना पूर्ण सहयोग देने का संकल्प जताया। उन्होंने छात्र-छात्राओं से आह्वान किया कि वे सुरक्षित जीवन जीने के साथ-साथ चिट्टे के विरुद्ध इस अभियान को एक बड़ा जन आंदोलन बनाएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नशा हमारे पूरे समाज को भीतर से खोखला कर रहा है। इससे बचने का एकमात्र उपाय दृढ़ संकल्प और जागरूकता है। स्कूल के कार्यकारी प्रधानाचार्य प्रकाश ने बच्चों को सही राह पर चलने की सीख दी। छात्रा पुष्पा ने नशे के खिलाफ भाषण दिया। इस मौके पर अध्यापक सुनील मित्तल, संजीव शुक्ला, राकेश शर्मा, हेमांक कपिल, सुरजीत अनिल, टेक चंद और नलिन शर्मा सहित स्कूल का अन्य स्टाफ और भारी संख्या में छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें