फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: परफ्यूम कंपनी में पाया गया जहरीला केमिकल

Thu, 08 Feb 2024 11:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
केमिकल को नष्ट करने के लिए किए जा रहा प्रयास
विज्ञापन

ओमपाल सिंह
बद्दी(सोलन)। झाड़माजरी की परफ्यूम फैक्टरी में पुलिस और एनडीआरएफ की टीम को जहरीली केमिकल के लक्षण मिले हैं। अब केमिकल को नष्ट करना चुनौतिपूर्ण कार्य बन गया है। अगर यह बचा हुआ केमिकल जमीन में रस जाता है और जल स्रोत से मिल जाता है तो इससे बड़ी संख्या में लोग प्रभावित होंगे। पुलिस विभाग, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल, एनडीआरफ, सीएफएल की टीम सभी विभागों से तालमेल करके केमिकल को नष्ट किया जाएगा। जांच कर रहे टीम के सदस्यों की आंखो में जलन और सिर चकराने जैसी समस्याएं सामाने आई हैं। बद्दी की एसपी इलमा अफरोज ने बताया कि सभी विभाग इस चुनौतिपूर्ण कार्य के लिए एकजुट होकर कार्य कर रहे हैं और सभी को सुरक्षित रखते हुए इसे नष्ट करने का काम कर रहे है।
विज्ञापन


प्लांट हैड व डिप्टी प्लांट हैड को भेजा न्यायायिक हिरासत में
बरोटीवाला(सोलन)। परफ्यूम कंपनी में प्लांट हैड चंद्रशेखर और डिप्टी प्लांट हैड विनोद कुमार को पुलिस ने अदालत में पेश किया था जिस पर अदालत ने वीरवार को दोनों आरोपियों को 14 दिन की न्यायायिक हिरासत भेज दिया गया है। वहीं कंपनी का संचालक निलेश पटेल अभी भी फरार है। साईबर टीम के सहयोग से आरोपी को पकड़ने के लिए अन्य स्थानों पर दबिश दे रही है। बात दें कि कंपनी में आग लगने के पीछे कंपनी संचालक और प्रबंधकों की लापरवाही सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें