फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: ड्रिल, फायरिंग, खेल व टैलेंट हंट में कैडेट्स ने जीते कई मेडल

विज्ञापन
धुन्दन स्कूल के एनसीसी कैडेट चितकारा यूनिवर्सिटी बद्दी शिविर में भाग लेते हुए। (स्कूल)
विज्ञापन
धुंदन स्कूल के 23 एनसीसी कैडेटों ने किया शानदार प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन के 23 एनसीसी कैडेटों ने चितकारा यूनिवर्सिटी बद्दी में आयोजित दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस शिविर का आयोजन प्रथम एनसीसी वाहिनी सोलन की ओर से कमान अधिकारी राजीव थॉमस के नेतृत्व में किया गया था। कैडेटों ने विभिन्न प्रशिक्षण और सह-शैक्षणिक गतिविधियों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यालय के कैडेटों ने एनसीसी अधिकारी सुमन बट्टू के मार्गदर्शन में शिविर की गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और शारीरिक दक्षता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कैडेट सिद्धार्थ भारद्वाज ने जूनियर डिवीजन ड्रिल प्रशिक्षण टेस्ट में दूसरा स्थान प्राप्त किया। फायरिंग परीक्षा में कैडेट इशिता ने शानदार प्रदर्शन किया। टैलेंट हंट प्रतियोगिता में कैडेट इशिता और लता शर्मा ने पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया। खेल गतिविधियों में भी कैडेटों ने अपनी छाप छोड़ी। इंटर कंपनी खो-खो प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्राओं की टीम उपविजेता रही। वॉलीबाल प्रतियोगिता में कैडेट इशिता डेल्टा कंपनी की विजेता टीम का हिस्सा बनीं। शिविर के समापन पर कमान अधिकारी राजीव थॉमस और मुख्य अतिथि रवि शर्मा ने एनसीसी अधिकारी सुमन बट्टू को उनकी सेवाओं के लिए सम्मानित किया। प्रधानाचार्या मनोरमा चड्ढा ने सभी कैडेटों और एनसीसी अधिकारी को उनकी उपलब्धियों पर बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें