फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोगपुर के लोग करेंगे पंचायत चुनाव का बहिष्कार

Sat, 05 Dec 2015 10:16 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला,साोलन।
विज्ञापन
विज्ञापन
 राष्ट्रीय राजमार्ग 21 ए की खस्ता हालत को लेकर भोगपुुर पंचायत के लोग पंचायत चुनाव का बहिष्कार करेंगे। इस पंचायत में कोई भी प्रतिनिधि चुनाव के लिए खड़ा भी नहीं होगा। शीघ्र ही ग्रामीण इसे लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपेंगे।
विज्ञापन


नालागढ़ उपमंडल की इस पंचायत के बीच से राष्ट्रीय मार्ग 21 ए निकलता है। करीब चार किमी मार्ग इसी पंचायत से होकर जाता है, लेकिन इस पंचायत से पहले नंगल और दूसरी ओर पंजेहरा में मार्ग पक्का किया है, लेकिन झीड़ीवला से महादेव तक मार्ग को पक्का नहीं किया है।
मार्ग से निकलने वाली धूल से न तो यहां पर दुपहिया वाहन चल पाते हैं, वहीं बेरोजगार लोगों ने राष्ट्रीय मार्ग के किनारे दुकानें खोली थी लेकिन कई दुकानें बंद हो गई हैं। मार्ग से उड़ने वाली धूल इन दुकानों में घुसने से पूरा सामान खराब हो रहा है वहीं, लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन


 स्पोर्ट्स क्लब के प्रधान श्रवण कुमार, गुरदीप सिंह, स्वर्ण सिंह, राजेंद्र कुमार, तरसेम लाल, संजीव कुमार, शिव कुमार, बिमल चौधरी, भोगपुर से रतन लाल, बिष्णु शर्मा, हरिकिशन शर्मा, विक्रम कुमार ने बताया कि क्लब समेत पूरी पंचायत ने यह फैसला लिया है।

 सड़क को ठीक करने के लिए कई बार स्थानीय लोगों ने राष्ट्रीय मार्ग पर विधायक के नेतृत्व में चक्का जाम भी किया है। इस दौरान प्रशासन और विभाग की ओर से बड़े बड़े आश्वासन मिले, लेकिन उसके बावजूद भी उनकी पंचायत से निकलने वाला यह मार्ग पक्का नहीं पाया है।  उनकी पंचायत के छोड़ कर कुंडलू से आगे का मार्ग भी पूरी तरह से कच्चा है। मार्ग से उड़ने वाली धूल से पशुचारा भी खराब हो गया है। लोग दुपहिया वाहन नहीं चला सकते है। घरों में सांस लेने की भी दिक्कत पैदा हो गई है। ग्रामीणों ने बताया कि एक दो दिन के भीतर ग्रामीण एसडीएम से मिलेंगे और उन्हें पंचायत चुनाव के बहिष्कार का ज्ञापन प्रेषित करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें