फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: ज्वेलरी कारोबारी को झांसा देकर शातिर सोने की चेन लेकर फरार

Sun, 08 Oct 2023 11:20 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
बद्दी साई मार्ग पर स्थित ज्वेलरी दुकान का है मामला
विज्ञापन

कारोबारी ने पुलिस को दी शिकातय, मामले की जांच शुरू
इससे पहले भी शातिर क्षेत्र के दो कारोबारी को लगा चुके चुना
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। बद्दी साई मार्ग पर स्थित एक ज्तेलरी शॉप से कारोबारी को चकमा देकर शातिर सोने की चेन लेकर फरार हो गया। चेन की कीमत करीब एक लाख बताई जा रही है। इससे पहले भी क्षेत्र की दो दुकानों से शातिर ने इस तरह से चोरी को अंजाम दिया है। पीड़ित कारोबारी ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस जानकारी के अनुसार बद्दी साई मार्ग पर संगम होटल के समीप ज्तेलरी की दुकान पर सात बजे एक व्यक्ति अपने साथी के साथ बाइक पर आया। संबंधित व्यक्ति ने कुछ दिनों पहले कारोबारी को डेढ़ तोले की चेन बनाने के लिए एडवांस में पांच हजार रुपये दिए थे। शनिवार देर शाम वह जब उसकी दुकान पर आया तो उसका एक साथी बाइक पर ही बैठा था। इस बीच दुकान के अंदर गए उस व्यक्ति ने चेन को चेक करने का झांसा देकर उसे लेकर फरार हो गया। जब तक दुकानदार उसके पीछे भागा तो लेकिन शातिर बाइक पर सवार होकर फरार हो गया। इससे पहले भी इस तरह की घटना दो दुकानों में हो चुकी है। यहां से भी शातिर लाखों के आभूषण लेकर फरार हो गए थे। उधर, डीएसपी प्रियंक ने कहा कि इसकी जांच की जा रही थी। पहले जो चोरी हुई उसके बाइक की नंबर प्लेट की पहचान नहीं हो पाई थी। प्लेट टूटी हुई थी। पुलिस के पास शिकायत आई है। जिसकी छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें