फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: पर्ची काउंटर से लेकर ओपीडी तक लगीं लंबी कतारें, गर्मी के कारण आए लोगों को चक्कर

विज्ञापन
राजेंद्र सिंह, ग्राउंड रिपोर्ट, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन।
विज्ञापन
एक ही डॉक्टर के सहारे मेडिसिन ओपीडी, आर्थों ओपीडी के बाहर गर्मी से मरीज को आया चक्कर
विज्ञापन

बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों झेलनी पड़ी परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में चिकित्सकों की कमी और बढ़ती गर्मी के चलते मरीजों की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। सुबह 7 बजे से ही पर्ची काउंटर के बाहर लंबी कतारें लगनी शुरू हो जाती हैं, जहां मरीजों और तीमारदारों को तेज गर्मी में खड़ा रहना पड़ता है। कई लोगों को चक्कर आने जैसी समस्याओं का सामना भी करना पड़ रहा है। सोमवार को छुट्टी के बाद अस्पताल में पर्ची काउंटर से लेकर ओपीडी तक भारी भीड़ देखने को मिली। मेडिसिन ओपीडी में एक डॉक्टर के अवकाश पर होने के कारण दूसरी ओपीडी के बाहर मरीजों की भीड़ और बढ़ गई, जिससे मरीजों को अपनी बारी के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। आर्थो ओपीडी के बाहर भी मरीज कतारों में खड़े रहे। सुबह 8:00 बजे लाइन में खड़े एक व्यक्ति को गर्मी के कारण चक्कर आ गया, जिसे आसपास के लोगों ने संभालकर बैठाया और पानी पिलाया। मरीजों का कहना है कि ओपीडी में एक-एक नंबर आने में 15 से 20 मिनट का समय लग रहा है। वहीं कुछ लोगों ने बिना टोकन के मरीजों को अंदर भेजे जाने के आरोप भी लगाए, जिससे बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को और अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है।
आपातकालीन ओपीडी में भी लगी कतारें
छाती में दर्द की शिकायत लेकर पहुंचे रविदत्त शर्मा ने बताया कि उन्हें आपातकालीन ओपीडी में भी करीब आधे घंटे तक इंतजार करना पड़ा। मरीजों की अधिक संख्या के कारण बैठने तक की जगह नहीं मिल रही थी।
विज्ञापन

पर्ची के लिए करना पड़ा लंबा इंतजार
नौणी से आए राजेंद्र सिंह ने बताया कि पहले पर्ची के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा, फिर ओपीडी में डॉक्टर के अवकाश पर होने के कारण दूसरी ओपीडी में जाना पड़ा। वहां भी लंबी कतार के चलते काफी समय लग रहा है।
मरीज जमीन पर बैठने को मजबूर
सिरमौर के पझोता से आई सुनीता शर्मा ने बताया कि सुबह 8 बजे से अस्पताल में हैं, लेकिन भीड़ और गर्मी के कारण काफी परेशानी हो रही है। बैठने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है और कई मरीज जमीन पर बैठने को मजबूर हैं।
कोट
गर्मी के कारण मरीजों और तीमारदारों को दिक्कत हो रही है। लोगों से नियमित पानी पीने और खाना खाकर अस्पताल आने की अपील की। डॉक्टर के अवकाश पर होने के बावजूद मरीजों का उपचार जारी है और प्रशासन सुविधाएं सुधारने का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन

डॉ. राकेश पंवार,चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल, सोलन

राजेंद्र सिंह, ग्राउंड रिपोर्ट, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन।

राजेंद्र सिंह, ग्राउंड रिपोर्ट, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन।

राजेंद्र सिंह, ग्राउंड रिपोर्ट, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन।

राजेंद्र सिंह, ग्राउंड रिपोर्ट, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें