फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: नालागढ़ से रंडाला के लिए चलाई नई बस

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना काल के दौरान हो गई थी बंद, स्कूली बच्चों कर्मचारियों को हो रही थी दिक्कत
विज्ञापन

विधायक ने झंडी दिखाकर बस को किया रवाना
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़-स्वारघाट-रंडाला बस सेवा को दोबारा शुरू किया गया। कोविड काल के दौरान बस सेवा बंद हो गई थी। पहाड़ी क्षेत्रों की एक दर्जन पंचायतों के विद्यार्थियों, ग्रामीणों, कर्मचारियों और आमजन को आवागमन में अब बड़ी राहत मिलेगी। विधायक ने बस सेवा को झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों के लिए नालागढ़ स्वारघाट गलौट रंडाला के लिए बस सेवा शुरू होने से एक दर्जन पंचायतों के लोगों को लाभ मिलेगा। विधायक ने रजवहन गांव की सड़क का कार्य शुरू करने के लिए जनता से अपनी जमीन विभाग के नाम करने को कहा। विधायक ने लोगों की मांग पर आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी रजवाहन के निर्माण कार्य के लिए तीन लाख रुपये देने की घोषणा की। इस मौके पर नालागढ़ एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक अखिल अग्निहोत्री, चीफ इंस्पेक्टर फतेह महोम्मद, नालागढ़ कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष बाबू राम ठाकुर, लूनस के प्रधान जय प्रकाश रनोट, उप प्रधान अमर नाथ, जुखाड़ी की प्रधान रीना देवी, बीडीसी सुनीता देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें