फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नालागढ़ से रोपड़ को शाम के वक्त भी चलाएं बस

Sat, 19 Mar 2016 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी सोलन
विज्ञापन
सिख स्टूडेंट फेडरेशन ग्रेवाल ने बस की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिख स्टूडेंट फेडरेशन ग्रेवाल की बैठक में नालागढ़ से रोपड़ के लिए शाम के समय बस चलाने की मांग की गई। बैठक की अध्यक्षता फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष सतनाम सिंह ने की। उन्होंने बताया कि नालागढ़ से रोपड़ के लिए शाम को सात बजे के बाद कोई बस नहीं है। सात बजे बस निकल जाने के बाद सुबह तक कोई बस नहीं मिलती। इस कारण आम लोगों को
विज्ञापन


परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोग निजी वाहनों में लिफ्ट लेकर अपने गंतव्य तक जाते हैं। शाम के समय 8 बजे नालागढ़ से बस चलाने की परिवहन मंत्री से मांग की है। उन्होंने सरकार से मांग की है जिन लोगों ने केश रखे हुए हैं उन्हीं युवाओं के सिख प्रमाणपत्र बनाए जाएं। अगर  बिना केश वाले युवा अपना प्रमाणपत्र बनाते हैं या जो लोग उनका सहयोग कर रहे हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया कि हर माह में बैठक होगी। इसमें अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ा जाएगा।
 
बाद में फेडरेशन के पदाधिकारियों ने एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री और परिवहन मंत्री को ज्ञापन भेजा। प्रतिनिधिमंडल में उपप्रधान जोगिंद्र सिंह, सचिव बलजिंद्र सिंह, जगजीत सिंह, हरप्रीत सिंह, कमलदीप सिंह बैंस, देवेंद्र सिंह और भूपेंद्र सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें