फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सतौन का निर्माण 4 महीने से ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
बजट न मिलने से ठेकेदार ने बंद किया काम, 10 पंचायतों के लोग परेशान
विज्ञापन

सतौन में 90 लाख की लागत से बनाया जा रहा केंद्र
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब/सतौन (सिरमौर)। गिरिपार क्षेत्र के सतौन में करीब 90 लाख रुपये की लागत से बन रहे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का निर्माण कार्य चार महीने से अधर में लटका हुआ है। बजट के अभाव के कारण ठेकेदार ने काम बंद कर दिया है। चार महीने से दूसरी मंजिल की छत डालने के लिए शटरिंग लटकी हुई है, लेकिन छत नहीं डाली गई है। निर्माण कार्य रुकने से क्षेत्र के लोगों में भारी रोष है।

सतौन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के आसपास की करीब 10 पंचायतों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं का मुख्य केंद्र है। यहां पर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए रोजाना दर्जनों मरीज आते हैं। पुराने भवन में जगह कम होने और मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए नए भवन का निर्माण शुरू किया गया था। लेकिन काम बीच में रुक जाने से लोगों की उम्मीदें टूट गई हैं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार ठेकेदार ने दूसरी मंजिल का ढांचा खड़ा करने के बाद छत डालने के लिए शटरिंग लगा दी थी। चार महीने बीत जाने के बाद भी न तो छत डाली है और न ही शटरिंग उतारी गई है। निर्माण सामग्री साइट पर बिखरी पड़ी है। मजदूरों और मशीनों की अनुपस्थिति साफ दिख रही है।

जानकारी के अनुसार ठेकेदार को भुगतान समय पर नहीं मिला, जिसके चलते उसने निर्माण कार्य पूरी तरह बंद कर दिया है। बजट की किल्लत के कारण विभाग भी कोई ठोस कदम नहीं उठा पा रहा है।
सतौन पंचायत के पूर्व उपप्रधान रामेश्वर शर्मा ने बताया कि लाखों रुपये खर्च होने के बाद भी भवन अधूरा पड़ा है। उन्होंने सरकार व लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि ठेकेदार को जल्द पैसा जारी कर निर्माण कार्य को शुरू करवाया जाए।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग शिलाई के अधिशासी अभियंता योगेश शर्मा ने बताया कि संबंधित ठेकेदार को भुगतान कर दिया गया है। जल्द ही भवन का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें