फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: शहर में सड़क किनारे बनी नालियों पर टूटी जालियां दे रहीं हादसों को न्योता

Tue, 29 Sep 2026 12:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
सोलन शहर के पुराने बस अड्डे पर ऑटो स्टैंड के पास खस्ता हालत में पड़ी नाली पर लगी जाली। संवाद
विज्ञापन
ग्राउंड रिपोर्ट
विज्ञापन

पूरे शहर में टूट चुकी है जालियां, निगम व लोनिवि भी नहीं दे रहा है इसमें ध्यान
ज्यादात्तर फुटपाथ पर लगी है शहर में जालियां, बच्चों के भी गिरने का बना डर
कई जगहों पर गंदगी फंसने से पानी व गंदगी हो रही इकट्ठी, कारोबारी परेशान
पुष्पलता शांडिल्य
सोलन। शहर में सड़क किनारे बनी नालियों पर लगी लोहे की जालियां जगह-जगह टूट चुकी हैं। कई स्थानों पर नालियां खुली पड़ी हैं, जिससे राहगीरों, बच्चों और बुजुर्गों के लिए हादसे का खतरा बना हुआ है। टूटी जालियों की मरम्मत न होने से लोगों में नगर निगम और लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी है। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है।
शहर के पुराना बस अड्डा और मशरूम चौक स्थित ऑटो स्टैंड के पास भी नालियों की हालत खस्ता है। यहां ऑटो चालक दिनभर वाहन खड़े कर सवारियों का इंतजार करते हैं। टूटी जालियों के कारण उनके नालियों में गिरने का खतरा बना रहता है। कई जगह नालियां खुली होने के कारण इनमें गंदगी जमा हो रही है और आसपास बदबू फैल रही है।
विज्ञापन

पुराना बस अड्डा के आसपास सब्जियों की रेहड़ी लगाने वाले कारोबारियों का कहना है कि नालियों में पानी जमा होने से उन्हें परेशानी होती है। गंदगी के बीच दिनभर बैठने से बीमारियां फैलने का भी डर रहता है।
शहर के प्रमुख बाजार अपर बाजार में भी एक स्थान पर लगी जाली टूट चुकी है। इसमें पैर फंसने से हादसा हो सकता है। इस मार्ग से रोजाना हजारों लोग आवाजाही करते हैं। छोटे बच्चे भी इसी रास्ते से स्कूल आते-जाते हैं, ऐसे में उनके चोटिल होने का खतरा बना हुआ है।
राजगढ़ रोड पर नगर निगम कार्यालय के सामने भी कई स्थानों पर जालियां टूट चुकी हैं और कुछ जगह नालियां खुली पड़ी हैं। बारिश के दौरान स्थिति और खराब हो जाती है। नालियां पानी से भरने और उचित निकासी व्यवस्था न होने के कारण सड़क पर भी पानी जमा हो जाता है। स्थानीय लोगों के अनुसार पानी के दबाव से कई बार जालियां टूट जाती हैं। इसके बाद कुछ जालियां चोरी भी हो जाती हैं। इस संबंध में नगर निगम को शिकायत दी जा चुकी है।

वाहनों के चढ़ने से टूटती हैं जालियां
वाहनों के जालियों पर चढ़ने से वे टूट जाती हैं। टूटी जालियों के कारण पानी और गंदगी जमा हो जाती है, जो कई दिनों तक सड़ती रहती है। इससे बीमारियां फैलने का डर रहता है। कई बार टूटी जालियां चोरी भी हो जाती हैं। जालियां न होने से ग्राहकों को नाली पार करने में परेशानी होती है, जिसका असर कारोबार पर भी पड़ता है। - डॉ. सक्षम खुराना, दवा कारोबारी, राजगढ़ रोड

नालियों को पार करना मुश्किल
टूटी जालियों के कारण काफी परेशानी हो रही है। नालियों को पार करना मुश्किल हो जाता है। जालियां चोरी होने के वीडियो के साथ पहले भी नगर निगम में शिकायत दी गई है, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई। निगम को जालियां ठीक करवाने के साथ पानी की निकासी की उचित व्यवस्था करनी चाहिए। - नवीन बाखरू, निवासी, राजगढ़ रोड

दुकान में आ रहा पानी
टूटी जालियों में प्लास्टिक और गंदगी जमा होने से पानी इकट्ठा हो जाता है। कई बार यह पानी दुकान में भी आ जाता है। बारिश के दौरान पूरा समय पानी साफ करने में निकल जाता है। इससे ग्राहकों को परेशानी होती है और कारोबार भी प्रभावित होता है। - प्रिया वर्मा, कारोबारी, मशरूम चौक
विज्ञापन


दुर्घटना का बना रहता है डर
शहर में जगह-जगह नालियों पर लगी जालियां टूट चुकी हैं। खुली नालियों के कारण दुर्घटना का डर बना रहता है। निगम को खुली नालियों पर जालियां लगवाने और टूटी जालियों की मरम्मत करवाने की जरूरत है, ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके। - सुनील गुप्ता, कारोबारी, मालरोड

सोलन शहर के पुराने बस अड्डे पर ऑटो स्टैंड के पास खस्ता हालत में पड़ी नाली पर लगी जाली। संवाद

सोलन शहर के पुराने बस अड्डे पर ऑटो स्टैंड के पास खस्ता हालत में पड़ी नाली पर लगी जाली। संवाद

सोलन शहर के पुराने बस अड्डे पर ऑटो स्टैंड के पास खस्ता हालत में पड़ी नाली पर लगी जाली। संवाद

सोलन शहर के पुराने बस अड्डे पर ऑटो स्टैंड के पास खस्ता हालत में पड़ी नाली पर लगी जाली। संवाद

सोलन शहर के पुराने बस अड्डे पर ऑटो स्टैंड के पास खस्ता हालत में पड़ी नाली पर लगी जाली। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें