फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कई पंचायतों व कामली औद्योगिक क्षेत्र को जोड़ता है वर्षों पुराना पुल, नींव होने लगी खोखली

विज्ञापन
विज्ञापन
9 टन से अधिक भार लेकर पुल से वाहनों के गुजरने पर लगाई है रोक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


परवाणू (सोलन)। ग्राम पंचायत कामली में पुल इन दिनों खस्ताहाल स्थिति में है। यह पुल आसपास की कई पंचायतों के साथ-साथ कामली औद्योगिक क्षेत्र को भी जोड़ता है। पुल की खराब हालत के चलते यहां से गुजरने वाले लोगों और वाहन चालकों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ने लगी है। स्थानीय लोगों के अनुसार पिछले कई वर्षों में कौशल्या डैम में भारी बरसात के कारण जल शक्ति विभाग की पेयजल योजनाओं और संबंधित ढांचों को कई बार नुकसान पहुंच चुका है। वहीं, पुल की नींव भी कई स्थानों पर कमजोर होकर खोखली होने के कगार पर पहुंच गई है। ऐसे में बरसात के दौरान पुल की स्थिति और अधिक चिंताजनक हो जाती है। कामली औद्योगिक क्षेत्र में रोजाना भारी ट्रालों और अन्य मालवाहक वाहनों की आवाजाही रहती है। पुल की कमजोर हालत को देखते हुए लोक निर्माण विभाग की ओर से यहां चेतावनी बोर्ड भी लगाया गया है, जिसमें 9 टन से अधिक भार लेकर पुल से गुजरने पर रोक लगाई गई है। हालांकि, स्थानीय लोगों का कहना है कि केवल चेतावनी बोर्ड लगाना समस्या का स्थायी समाधान नहीं है। पुल की वास्तविक स्थिति को देखते हुए जल्द नए पुल का निर्माण करवाना जरूरी है।
विज्ञापन


उधर, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता परवाणू शिव कुमार ने बताया कि कामली पुल के नए निर्माण के लिए एस्टीमेट तैयार कर अधिकारियों को भेज दिया गया है। मंजूरी मिलते ही पुल निर्माण का कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें