फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सोलन बस अड्डे के समीप मृत अवस्था में मिला युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। सोलन बस अड्डे के समीप एक युवक की हार्ट अटैक से मौत हो गई। युवक बिहार का रहने वाला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार पुलिस चौकी सोलन में सूचना प्राप्त हुई कि बस स्टैंड पर एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा है। जांच में पाया गया कि युवक मुनेश्वर मांझी (30) पुत्र सुखदेव निवासी जंगली संग्रामपुर मुंगेर बिहार अचेत अवस्था में पड़ा हुआ है। शरीर पर कोई भी चोट आदि के निशान नहीं थे। उपचार के लिए अस्पताल सोलन लाया गया तो डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जांच में पाया गया कि बस स्टैंड पर दुकान के बाहर लड़खड़ाते हुए युवक नीचे गिर गया था। वहां सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में दिखाई दे रहा है, जो प्रथम दृष्टया उक्त व्यक्ति की मृत्यु अचानक हृदय गति रुकने से हुई होगी।मामले की पुष्टि करते हुए एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें