फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुदाई से रास्ता अवरुद्ध, दो सौ बच्चे नहीं जा सके स्कूल

Tue, 29 Nov 2016 10:24 PM IST
ब्यूरो, बद्दी सोलन
विज्ञापन
हाउसिंग बोर्ड एरिया फेस एक और दो में सीवरेज की खुदाई के चलते 200 बच्चे मंगलवार को स्कूल नहीं जा सके। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हाउसिंग बोर्ड एरिया फेस एक और दो में सीवरेज की खुदाई के चलते 200 बच्चे मंगलवार को स्कूल नहीं जा सके। खुदाई के कारण क्षेत्र की स्कूल बसें कालोनी में ही फंसकर रह गईं। इसके साथ ही क्षेत्र में सड़क पर मलबा गिरने से कई घंटे जाम की स्थिति बनी रही। इस कारण लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन


लोगों ने आरोप लगाए कि सीवरेज की खुदाई बिना किसी नोटिस के रात को कर दी गई। इस कारण क्षेत्र के बच्चों को स्कूल पहुंचाने वाली बसें भी खुदाई वाले एरिया में फंसकर रह गईं। खुदाई के चलते लगभग दो घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही और कई वाहन वहां घंटों जाम में फंसे रहे। रेजिडेंस वेलफेयर सोसाइटी के प्रधान संजीव बस्सी, महासचिव दर्शनपाल, डीएन बंसल, उपाध्यक्ष रवि कुमार गड्डी, पवन जिंदल, राम बली, कोषाध्यक्ष किशोर ठाकुर, सहसचिव अशोक गर्ग, कानूनी सलाहकार सुमित शर्मा, सुरिंद्र शर्मा, आदित्य चड्ढा,जसविंद्र ठाकुर और सोमनाथ पाल ने कहा कि हाउसिंग बोर्ड एरिया की यह मुख्य सड़क है।

इस सड़क से करीब 600 परिवार जुड़े हैं। नालियों की खुदाई से पहले लोगों के लिए रास्ते की व्यवस्था करनी चाहिए थी लेकिन इस तरह ध्यान नहीं दिया गया। सुबह होने पर जब लोगों ने देखा तो कॉलोनी से बाहर निकलने के लिए बसों और वाहनों के लिए रास्ता नहीं बचा था। इस कारण बच्चे स्कूल नहीं जा सके। लोगों ने सड़क को जल्द दुरुस्त करने की मांग की।
विज्ञापन


नप को नहीं दी गई सूचना : ईओ
नगर परिषद के ईओ अजमेर ठाकुर ने कहा कि खुदाई से पहले ठेकेदार ने नप बद्दी को भी बताना जरूरी नहीं समझा। नगर परिषद ने हाल ही में यह सारी सड़कें ठीक की थीं ताकि लोगों को कोई परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि आईपीएच विभाग को शिकायत भेजकर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की  जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें