परवाणू (सोलन)। एसएनएस फाउंडेशन के प्रांगण में आनंद महाले फिल्टर प्राइवेट लिमिटेड के सीएसआर सहयोग से अमृत डिजिटल चंडीगढ़ की आई मैमोग्राफी बस के माध्यम से स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया।
शिविर में 40 महिलाओं की मैमोग्राफी जांच की गई, जबकि 144 लोगों की बोन डेंसिटी जांच की गई। इसके अलावा करीब 100 लोगों के रक्तचाप, शुगर और सामान्य स्वास्थ्य की जांच भी की गई।
ब्लॉक मेडिकल ऑफिस धर्मपुर की ओर से हेल्थ सुपरवाइजर दूनीचंद टीम सहित मौके पर मौजूद रहे। एसएनएस फाउंडेशन की ओर से शिविर में आए लोगों को कैंसर के प्रति जागरूक भी किया गया। शिविर के दौरान फाउंडेशन की ओर से अंजना शर्मा, सुमन शर्मा सहित पूरा स्टाफ उपस्थित रहा। संवाद