नालागढ़ (सोलन)। उपमंडल नालागढ़ के खेड़ा चक गांव में किरायेदार का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में मिला। मृतक की पहचान अरविंद प्रसाद पुत्र राम बचन प्रसाद, निवासी भोजपुर, बिहार के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, शनिवार को अरविंद प्रसाद किराये के कमरे में बेड पर औंधे मुंह मृत अवस्था में मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और औपचारिकताएं पूरी कीं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद