फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: पेयजल वितरण समस्या से निपटने के लिए शहर के वार्डों में लगेंगे बोर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
रोजाना पेयजल आपूर्ति की लोगों को मिलेगी जानकारी
विज्ञापन

जलशक्ति विभाग ने शुरू की तैयारी, दिन भी लिखा होगा
कई वार्डों में मनमर्जी से छोड़ रहे कीमैन वार्डों में सप्लाई, लोग परेशान
अक्सर दिन के हिसाब से नहीं आती सप्लाई, रात को भी दे रहे हैं पानी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन।
पेयजल वितरण में आ रही समस्याओं से निपटने के लिए शहर के पांच वार्डों में जल शक्ति विभाग बोर्ड लगाएगा। इसके लिए विभाग ने निर्देश जारी किए हैं। हालांकि, ये बोर्ड उन क्षेत्रों में लगाए जाएंगे, जहां जल शक्ति विभाग पानी की सप्लाई देता है। इन बोर्डों के जरिये वार्ड के लोगों को अपने क्षेत्र में पानी से जुड़ी हर प्रकार की जानकारी दी जाएगी। जल शक्ति विभाग ने इसे लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। यह बोर्ड वार्ड 1, 2, 13,14,16 में लगाए जाएंगे, इसके लिए जल्द जगह का चयन किया जाएगा। इन बोर्डों पर वार्डों में पानी आने का दिन और कितने समय के लिए पानी आएगा, ये सब जानकारियां शामिल होंगी। बोर्ड लगने के बाद लोगों को पेयजल किल्लत से भी राहत की उम्मीद है। वर्तमान में कीमैन अपनी मर्जी के अनुसार किसी भी वार्ड में पानी छोड़ देते हैं, जिससे वार्डों में पानी की सप्लाई दिनों के अनुसार नहीं होती। लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। साथ ही पानी के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है। पानी की जानकारी वार्डों में लगने से लोगों को भी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन



जलशक्ति विभाग के अधीन आने वाले वार्डों में जल्द पानी की जानकारी के बोर्ड लगाए जाएंगे। इसमें पानी आने का दिन, समय आदि की जानकारी दी जाएगी। इसके लिए निर्देश जारी कर दिए हैं जल्द काम शुरू किया जाएगा। -ई. ऐन सिंह, एसडीओ, जल शक्ति विभाग सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें