नालागढ़ में बिजली बोर्ड के पेंशर बैठक में भाग लेते हुए- संवाद
विद्युत बोर्ड पेंशनर्स कल्याण संघ की बैठक में उठी मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड पेंशनर्स कल्याण संघ की नालागढ़ इकाई की मासिक बैठक में पेंशनरों ने लंबित बकाया राशि के भुगतान सहित अन्य मांगों पर बोर्ड प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की। बैठक की अध्यक्षता करते हुए रविंद्र ठाकुर ने बताया कि 1 जनवरी 2016 के बाद सेवानिवृत्त हुए कुछ कर्मचारियों बकाया राशि का कुछ भाग मिला है जबकि शेष लोगों को अभी तक बकाया राशि नहीं मिली है। सरकार ने यह राशि चुनिंदा पेंशनरों की दी है। जबकि काफी कर्मचारियों को तक नहीं मिला है। डीए का एरियर अभी तक नहीं मिला है।
इसके अलावा सरकार से मांग की गई कि कई पेंशनर 70 साल की आयु पूरी कर चुके हैं लेकिन उन्हें इसका लाभ नहीं मिल रहा। विभाग को ऐसी नीति बनानी चाहिए कि जैसे ही पेंशनर 70 साल की आयु पूरी करे, उसी माह उसे उसके लाभ दे दिए जाएं। मेडिकल के बिलों का भुगतान लंबित है। पेंशनरों से सरकार के मेडिकल बिलों के बजट मुहैया कराने की मांग की है। अभी तक पुरानी पेंशन योजना का कर्मचारियों को लागू नहीं किया है जबकि सरकार ने पिछले चुनाव में वादा किया था कि सभी पेंशनरों को इसका लाभ मिलेगा।
बैठक में रविंद्र ठाकुर के अलावा मुरली गुप्ता, धर्म चंद, बाबू राम, रमेश ठाकुर, गुरप्रीत सिंह, पूर्ण चंद शर्मा, सोहन सिंह, भाग सिंह चंदेल, देव राज, एसएस बस्सी, विद्याधर शर्मा, चमन लाल सहित अनेक लोग मौजूद रहे।