फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: झाड़माजरी में बीएमएस ने फहराया श्रमिक एकता का परचम

Sat, 12 Sep 2026 12:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
झाड़माजरी मे बीएममएस के कामगार नेता कंपनी परिसर में झंडा लगाते हुए-स्रोत-बीएमएस।
विज्ञापन
मजदूरों के अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखने का लिया संकल्प
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) की बीबीएन मंडल कार्यसमिति की ओर से शुक्रवार को झाड़माजरी स्थित वीडीएसपी फार्मास्यूटिकल संगठन का ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम में श्रमिकों की एकजुटता, उनके अधिकारों और औद्योगिक क्षेत्र में कामगारों की समस्याओं को मजबूती से उठाने का संकल्प लिया गया।
बीएमएस पदाधिकारियों ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में उत्पादन और आर्थिक विकास में श्रमिकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसलिए श्रमिकों को सम्मानजनक वेतन, सुरक्षित कार्यस्थल, ईएसआई एवं पीएफ जैसी सामाजिक सुरक्षा सुविधाएं, समय पर वेतन और बोनस सहित श्रम कानूनों के तहत मिलने वाले अधिकार सुनिश्चित होना जरूरी है।
विज्ञापन

बीएमएस के वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा कि संगठन का उद्देश्य केवल श्रमिकों की समस्याएं उठाना नहीं, बल्कि प्रबंधन और श्रमिकों के बीच संवाद के माध्यम से औद्योगिक संबंधों को बेहतर बनाना भी है। किसी भी श्रमिक के अधिकारों का हनन होने पर संगठन लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से उसकी आवाज उठाएगा। श्रमिकों की एकता ही उनके अधिकारों की सबसे बड़ी ताकत है और बीएमएस इस एकता को और मजबूत करने के लिए लगातार काम करेगा।
पदाधिकारियों ने कहा कि बढ़ती महंगाई और औद्योगिक क्षेत्र की चुनौतियों के बीच कामगारों को बेहतर आर्थिक एवं सामाजिक सुरक्षा उपलब्ध कराना समय की आवश्यकता है। संगठन श्रमिकों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ न्यायसंगत वेतन, रोजगार की सुरक्षा, कार्यस्थल पर सुरक्षा एवं सम्मान तथा श्रम कानूनों के प्रभावी पालन के लिए आवाज बुलंद करता रहेगा। ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान श्रमिकों ने संगठन की मजबूती और मजदूर हितों के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन ‘जय श्रमिक, जय भारत’ और ‘भारतीय मजदूर संघ जिंदाबाद’ के नारों के साथ हुआ।
विज्ञापन

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष शिवम चंदेल, मंडल उपाध्यक्ष प्रिंस ठाकुर, मंडल कार्यसमिति सदस्य केशव शर्मा, जॉनी ठाकुर, कार्तिक ठाकुर और हुस्न चंद सहित अन्य पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रमिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें