फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: जमीन पर बाड़ लगाने को लेकर खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी से हमले में तीन घायल

Sun, 15 Nov 2026 12:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के बनवीरपुर गांव की घटना, मामला दर्ज कर पुलिस ने शुरू की जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। पुलिस थाना मानपुरा के तहत बनवीरपुर गांव में जमीन पर बाड़ लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक हो गया। झड़प के दौरान कुल्हाड़ी से हमला कर तीन लोगों को गंभीर रूप से घायल करने का आरोप लगा है। पुलिस ने शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में बनवीरपुर निवासी हाकम पुत्र मानसू राम ने बताया कि शुक्रवार को गांव का जोगिंद्र अपने पिता पोलू के साथ उनकी दुकान के पास जमीन पर लकड़ी की बलियां गाड़कर बाड़ लगा रहा था। इसी दौरान घर से निकलने वाले पानी के पाइप को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर जोगिंद्र ने अपने पिता और बेटे के साथ मिलकर उन पर हमला कर दिया। इस दौरान कुल्हाड़ी से किए गए वार में हाकम, उनके बेटे भाग सिंह और बहू सुषमा देवी घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी योगराज चंदेल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शिकायत और तीनों घायलों की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर थाना मानपुरा में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 126(2), 115(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। साथ ही, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें