फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: जिले में टीबी मरीजों के लिए जाएंगे ब्लड सैंपल, बीमारी बढ़ने की संभावनाओं की होगी जांच

Fri, 28 Aug 2026 12:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
सोलन टीबी मुक्त अभियान की बैठक के दौरान मौजूद सीएमओ सोलन व अन्य अ​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय में हुई टीबी मुक्त अभियान को लेकर बैठक
विज्ञापन

सभी ब्लॉक में निश्चय शिविरों और टीपीटी को बढ़ाने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले में अब क्षय रोग (टीबी) के मरीजों के ब्लड सैंपल लिए जाएंगे। इससे मरीजों में टीबी के बढ़ने के की संभावनाओं की पहले ही जानकारी मिल सकेगी और समय रहते दवाओं में भी बदलाव कर मरीजों का उपचार किया जा सकेगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सोलन के सभागार में वीरवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से चले जा रहे टीबी मुक्त अभियान की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान टीबी अभियान को लेकर सभी खंड चिकित्सा अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए। बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डॉ. अजय पाठक ने बीएमओ को निर्देश दिए कि अभियान को जल्द पूरा करने के लिए निक्षय शिविरों में वृद्धि करना जरूरी है।
विज्ञापन

इसके अलावा शिविर के दौरान बलगम जांच को भी बढ़ाया जाए, ताकि मरीजों का समय रहते उपचार शुरू किया जाए। सीएमओ डॉ. अजय पाठक ने कहा कि मरीजों की बढ़ती संख्या के साथ ही अब टीबी प्रीवेंटिव ट्रीटमेंट ( टीपीटी) को बढ़ाया जाना चाहिए, ताकि मरीजों के परिवार के सदस्यों की भी समय रहते जांच हो सके। इससे उनमें टीबी होने की संभावनाओं को काफी कम किया जा सकता है। बैठक के दौरान बताया गया कि अब टीबी अभियान के तहत 637 गांव में निक्षय शिविर लगाए जाने का लक्ष्य रखा है, जिनमें से अब तक लगभग 450 में शिविर लगाया जा चुका है। बैठक के दौरान जिला टीबी अधिकारी डॉ. योगेश, सभी खंड चिकित्सा अधिकारी और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें