जनकल्याण समिति ने लगाया रक्तदान और स्वास्थ्य जांच शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। जनकल्याण समिति की ओर से हिमाचल दिवस पर नंड के समीप कालहरी जोहड़ी में रक्तदान और स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर का शुभारंभ समाजसेवी उदय राणा ने किया। शिविर में 30 लोगों ने रक्तदान किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नालागढ़ की ब्लड बैंक की टीम ने डॉ. मणिका शर्मा के नेतृत्व में रक्त एकत्रित किया। वहीं मानव अस्पताल नालागढ़ की टीम ने लगभग 110 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की और मुफ्त में दवाइयां दीं। समाजसेवी उदय राणा ने समिति की प्रशंसा की और 5100 रुपये सहयोग राशि प्रदान की। भूतपूर्व विधायक केएल ठाकुर ने भी जनकल्याण समिति को 2100 रुपये सहयोग राशि प्रदान की। समिति के अध्यक्ष विशाल परमार ने बताया कि 15वां रक्तदान शिविर व 14वां स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इस अवसर पर मदन लाल, जसविंद्र, राकेश, अर्जुन, समिता परमार, कृष्ण, अमर सिंह, महंत सिंह आदि उपस्थित रहे।