फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायती राज चुनाव की खंड वार मतदान तिथियां तय

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सोलन जिले की सभी 240 ग्राम पंचायतों के लिए मतदान 17, 19 तथा 21 जनवरी को तीन चरणों में होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन केसी चमन ने जिला के सभी विकास खंडों में जिला परिषद, पंचायत समिति, ग्राम पंचायत प्रधान, उप प्रधान तथा वार्ड सदस्यों के निर्वाचन के लिए तिथियां निर्धारित कर दी हैं। तीन चरणों में होने वाले चुनाव के दौरान कोविड-19 महामारी से संबंधित मानक परिचालन प्रक्रिया का पूर्ण पालन किया जाएगा। सभी चरणों में संबंधित जिला परिषद, पंचायत समिति तथा ग्राम पंचायत के प्रधान, उप प्रधान एवं वार्ड सदस्यों के लिए मतदान होगा।
विज्ञापन

इन पंचायतों में 17 को चुनाव
खंड सोलन की 37 ग्राम पंचायतों में से 17 जनवरी को ग्राम पंचायत जौणाजी, सलोगड़ा, सपरून, बड़ोग, बोहली, भोजनगर, डांगरी, तोप की बेड़, जाडली, कक्कड़हट्टी, जाबल जमरोट, ओच्छघाट और नौणी मझगांव में मतदान होगा। कंडाघाट विकास खंड की ग्राम पंचायत कनैर, कोट, बाशा, रहेड़, सिरीनगर, झाझा, नगाली, छावशा और सतड़ोल में मतदान होगा। नालागढ़ विकास खंड की सभी 77 ग्राम पंचायतों में से बारियां, बवासनी, बघेरी, भाटियां, भटोलीकलां, धरमाणा, दिग्गल, गागुवाल, घडय़ाच, जुखाड़ी, करसौली, खेड़ा, कश्मीरपुर, लेही, मनलोग कलां, मलौण, मंझोली, मटूली, नवाग्राम, पोले दा खाला, रेडू उपरला, राजपुरा, रिया, रामशहर, सौर, सरौर तथा थाना में मतदान होगा। खंड धर्मपुर की ग्राम भपंचायत बनासर, नारायणी, बुघार कनैता, बरोटीवाला, कोट, जाडला, पट्टानाली, नालका, मंधाला, सूरजपुर, डकरयाणा, गोयला, गुल्हाड़ी, कोटबेजा तथा गांगुड़ी में मतदान होगा। खंड कुनिहार की ग्राम पंचायत खनलग, दानोघाट, समोग, भूमती, कुंहर, बागा (करोग), दाड़ला, क्यारड़, प्लानियां, साई, बसंतपुर, चम्यावल, धुुंधन, ग्याणा, हनुमान बड़ोग, मान, सारमा, सरयांज तथा सेवड़ा चंडी में मतदान होगा।
19 जनवरी को यहां होगा मतदान
19 जनवरी सोलन विकास खंड की ग्राम पंचायत मशीवर, देवठी, सन्होल, आंजी, अंहेच, नेरीकलां, पडग़, शडय़ाणा, बसाल, पट्टा बरावरी, भारती, चेवा तथा शमरोड़ में मतदान होगा। कंडाघाट विकास खंड की ग्राम पंचायत जधाणा, बीशा, हिन्नर, ममलीग, पौधना, मही, चायल, वाकना और सकोड़ी में मतदान होगा। नालागढ़ विकास खंड में ग्राम पंचायत बहेड़ी, बगलैहड़, चीलड़, छियाछी, ढांग निहली, ढैला, डोली, घोलोवाल, हरिपुर संडोली, जगतपुर, जगनी, कोईड़ी, क्यार कनैता, लग, लूनस, मलपुर, मस्तानपुरा, नंड, नंदपुर, पंजैहरा, प्लासीकलां, रडियाली, रतवाड़ी, साई तथा सुनेड़ में मतदान होगा। विकास खंड धर्मपुर की ग्राम पंचायत टकसाल, प्राथा, रौड़ी, मंडेसर, केंडोल, बढलग, कालूझंडा, घड़सी, हुड़ंग, बाड़ियां, सनवारा, नाहरी, चम्मों, जगजीतनगर तथा जाबली में मतदान होगा। कुनिहार विकास खंड की ग्राम पंचायत पलोग, नवगांव, सन्याड़ी मोड़, सूरजपुर, घणागुघाट, हाटकोट, कोठी, मांगल, रौड़ी, दसेरन, बलेरा, बनोह खरड़हट्टी, बातल, कोटली, जघून, मांगू, पट्टा, चंईयाधार तथा शहरोल में मतदान होगा।
विज्ञापन

21 को इन पंचायतों में चुनाव
सोलन विकास खंड की ग्राम पंचायत सेरी, सेर बनेड़ा, धरोट, हरिपुर, चामत भड़ेच, कोठों, शामती, कोरों कैंथड़ी, काबाकलां, रणों तथा सुल्तानपुर में मतदान होगा। नालागढ़ विकास खंड की ग्राम पंचायत बधोखरी, बाह, बायला, भोगपुर, बैरछा, बरूणा, भियुंखरी, चमदार, चड़ोग, दभोटा, गोल जमाला, गुल्लरवाला, जयनगर, जोघों, खिल्लियां, किरपालपुर, किशनपुरा, कुंडलू, कोहू, लोधी माजरा, माजरा, मलैहणी, मानपुरा, मितियां, सौड़ी में मतदान होगा। कंडाघाट विकास खंड की पंचायत काहला, सायरी, सैंज, क्वारग, तुंदल, बांजणी, देलगी तथा दंघील में मतदान होगा। विकास खंड धर्मपुर की ग्राम पंचायत जंगेशु, कोटला, कृष्णगढ़, भावगुड़ी, धर्मपुर, आंजीमातला, चामियां, चंडी, गनोल, कसौली गढख़ल, गढख़ल सनावर, दाड़वां, कोटी नांब तथा मेहलों में मतदान होगा। कुनिहार विकास खंड की ग्राम पंचायत कशलोग, कोटलू, चाखड़, संघोई, दांवटी, रोहांज जलाणा, कुनिहार, बखालग, पारनू, डूमैहर, बरायली, बड़ोग, बेरल, दधोगी, देवरा, मटेरनी, सानण और सरली में मतदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें