फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बिजली बोर्ड का ट्रांसफार्मर खराब, शहर के चार वार्डों में 50 घंटे से ब्लैकआउट

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकानदारों को हुआ नुकसान, लोग भी दिनभर रहे परेशान मंगलवार को बोर्ड ने शिमला से मंगवाया ट्रांसफार्मर, कर रहे फिट
विज्ञापन

शाम तक सुचारु नहीं हो पाई थी बिजली, पेश आईं दिक्कतें
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला मुख्यालय सोलन में विद्युत बोर्ड का 630 केवीए ट्रांसफार्मर खराब होने से चार वार्डों में पिछले 50 घंटों से ब्लैकआउट है। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हैरत की बात तो यह है कि मंगलवार शाम तक बिजली सुचारु नहीं हो सकी। हालांकि मंगलवार को विद्युत बोर्ड ने नया ट्रांसफार्मर शिमला से मंगवाया। इसके बाद इसे फिट करने का कार्य शुरू किया गया। बिजली के गुल रहने के कारण दुकानदारों को भी खासा नुकसान हो गया। वहीं बैंकों और अन्य कार्यालयों में भी लोगों के काम नहीं हो पाए हैं। इससे दूरदराज के क्षेत्रों से बैंक में आए लोगों के कामकाज न होने से वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

गौर रहे कि विद्युत बोर्ड का न्यायालय परिसर के समीप लगा 630 केवीए का ट्रांसफार्मर सोमवार को खराब हो गया। इसके बाद लोगों ने बोर्ड को बिजली न आने की शिकायत दी। शिकायत के बाद बोर्ड के कर्मी मौके पर पहुंचे और ट्रांसफार्मर की मरम्मत की गई। कर्मचारियों ने पुराने ट्रांसफार्मर को दुरुस्त करने के लिए काफी पसीना बहाया, लेकिन दुरुस्त न हो सका। बताया जा रहा है कि यहां पर कई बार ट्रांसफार्मर खराब हो चुका है। पिछली बार भी इसके खराब हो जाने के बाद नालागढ़ से ट्रांसफार्मर मंगवाया था। इसमें फिर सोमवार को खराबी आ गई। इस ट्रांसफार्मर से नगर निगम के एक, दो, 12, 13 वार्ड को बिजली सप्लाई दी जाती है, लेकिन इन क्षेत्रों में ब्लैकआउट हो गया है। बोर्ड नए ट्रांसफार्मर को फिट कर रहा है, लेकिन बोर्ड कब तक बिजली सुचारु करेगा इसका कोई पता नहीं है।
विज्ञापन

इनसेट
ट्रांसफार्मर खराब होने के बाद टीम को मौके पर भेजा गया। नया ट्रांसफार्मर मंगवा लिया है। इसे फिट किया जा रहा है।
-ई. राहुल वर्मा, अधिशासी अभियंता, बिजली बोर्ड, सोलन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें