फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नालागढ़-भरतगढ़ और स्वारघाट मार्ग पर ब्लैक स्पॉट घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। एसपी बद्दी रोहित मालपानी के निर्देश पर नालागढ़ के डीएसपी राज कुमार ने नालागढ़-स्वारघाट और नालागढ़-भरतगढ़ मार्ग पर लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं पर चर्चा की। पुलिस ने दोनों मार्गों पर ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए।
विज्ञापन

बैठक में डीएसपी राज कुमार ने कहा कि लंबे समय से नालागढ़-स्वारघाट व नालगढ़-भरतगढ़ मार्ग पर लगातार सड़क दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। इससे जान माल का नुकसान हो रहा है। हाल में मनाली से आने वाले दो गाड़ियों के दुर्घटनाग्रस्त होने से आधा दर्जन से अधिक लोग अपने जान गंवा चुके हैं।
राज कुमार ने इस मार्ग पर एनएच के सहायक अभियंता कुलदीप को ब्लैक स्पॉट पर स्पीड नियंत्रण के बोर्ड और स्पीड स्टड लगाने को कहा। उन्होंने पहाड़ी के साथ मिट्टी के मलबे के ढेर भी हटाने को कहा है जिससे रात्रि के दौरान दुर्घटनाओं पर अंकुश लग सके।
विज्ञापन

वहीं लोनिवि के सहायक अभियंता राज कुमार को भरतगढ़ मार्ग पर ब्लैक स्पॉट पर काम करने को कहा गया। उन्होंने भरतगढ़ मार्ग पर चार स्थानों पर ब्लैक स्पॉट घोषित कर यहां पर स्पीड स्टड और कैट आई लगाने को कहा। उन्होंने बताया कि नालागढ़-भरतगढ़ मार्ग पर ढाणा गांव के समीप स्पीड स्टड और कैट आई लगाने का कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें