बीएल स्कूल माल रोड में जूनियर विंग के सौजन्य से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें नगर परिषद अध्यक्ष पवन गुप्ता ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
कार्यक्रम में छोटे बच्चों ने प्रस्तुतियां देकर खूब वाहवाही बटोरी। बच्चों ने छोटा बच्चा जान कर हमको न सताना रे..और अफ्रीकी नृत्य कर रंग जमाया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण नन्हें बच्चों द्वारा बेटी बचाओ विषय पर तैयार किया लघु नाटक रहा। छात्र-छात्राओं ने अपने शानदार अभिनय द्वारा बेटा बेटी एक समान का संदेश दिया। इसके साथ ही फेंसी ड्रेस का भी आयोजन किया।
प्रधानाचार्या पोमिला शर्मा ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चों में अनुशासन और आत्मविश्वास की भावना जागृत होती है। इस दौरान स्कूल प्रबंधक वीना बख्शी, मुकेश गुप्ता, सुषमा शर्मा, मीरा आनंद, नरेंद्र चौहान, जेएस शर्मा, दीपिन, रूची बख्शी, हरविंदर पूरी, किरण, मीना खन्ना, सुलेखा, गुरप्रीत समेत मन्नत, शिवानी, नियति, अनमोल, मेघा, हरमन, वीरता, अखिलेश, गौरव, वंशिका, श्रुति, गुलशन, नैतिक, विभूति और हर्षित ने भाग लिया।