फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बीएल सेंट्रल पब्लिक स्कूल शामती का शानदार रहा परिणाम

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन । बीएल सेंट्रल पब्लिक स्कूल शामती, सोलन ने एक बार फिर उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धि हासिल करते हुए कक्षा 10वीं सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा में 100 फीसदी परिणाम रहा। विद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया।
विज्ञापन


इस वर्ष के परिणाम में जैनिल गौर ने 95.4 फीसदी अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। अर्थम सिंह ने 93.4 फीसदी अंक लेकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि वर्णिका ठाकुर ने 92.8 फीसदी अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य मीरा भाटिया, चेयरमैन अशोक शर्मा तथा एमडी अमित शर्मा ने इस शानदार उपलब्धि पर विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं समस्त स्टाफ को बधाई दी। उन्होंने इस सफलता का श्रेय अध्यापकों की कड़ी मेहनत, विद्यार्थियों के समर्पण तथा अभिभावकों के सहयोग को दिया। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशा व्यक्त की कि वे आगे भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहेंगे और विद्यालय का नाम ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें