फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: तीन राज्यों में हुई भाजपा की जीत का सोलन में जश्न

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद सोलन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। सोलन शहर में विजयी जुलूस निकालकर भाजपा ने इस ऐतिहासिक जीत का उत्सव मनाया और इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 12 साल की नीतियों की जीत बताया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि बंगाल, असम और पुडुचेरी की यह जीत प्रधानमंत्री मोदी की गरीब कल्याण, महिला उत्थान, किसान उत्थान सहित सैकड़ों जनकल्याणकारी योजनाओं की सफलता है, जिनका लाभ देश के 140 करोड़ नागरिक उठा रहे हैं। डॉ. बिंदल ने कहा कि बंगाल भ्रष्ट तंत्र से आजाद हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि ममता सरकार ने पिछले 15 वर्षों में कोई विकास नहीं किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह जीत यह साबित करती है कि आम जनता प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा के साथ हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अब भाजपा बंगाल में विकास के काम करेगी और वहां के लोगों के विश्वास का उत्तरदायित्व निभाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें